बाल रीस्ट्रेंट्स के बारे में ध्यान देने योग्य बातें

  • बच्चों के लिए अपना बाल रीस्ट्रेंट तब तक काम में लेना सुरक्षित होता है जब तक कि वे उस रीस्ट्रेंट के लिए बहुत बड़े न हो जाएँ। अधिकाँश बाल रीस्ट्रेंट्स में कँधे की ऊँचाई के चिन्ह होते हैं जिनसे यह संकेत मिलता है कि वह रीस्ट्रेंट बच्चे के लिए बहुत बड़ा या बहुत छोटा है।
  • एक सुरक्षित सीटबेल्ट चुनना अपने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहला कदम होता है। आप चाइल्ड कार सीट्स वेबसाइट पर बच्चों की सीटों की सुरक्षा रेटिंग्स देख सकते हैं।
  • 145 सेमी से कम लंबाई वाले किसी भी बच्चे के लिए बूस्टर सीट में बैठकर या बाल रीस्ट्रेंट लगाकर यात्रा करना सबसे अधिक सुरक्षित होता है
  • बाल रीस्ट्रेंट लगाते समय उत्पादक के निर्देशों का पालन करें अथवा उसे किसी बाल रीस्ट्रेंट फिटिंग केन्द्र (बेहतर विकल्प) पर जाकर लगवाएँ ताकि आप इस बारे में निश्चिंत हो सकें कि उसे सही तरीके से लगाया गया है। सेफ सीट्स, सेफ किड्स विक्टोरिया भर में कई स्थानों पर बाल रीस्ट्रेंट जाँच की सेवा नि:शुल्क उपलब्ध करवाता है।
  • यदि आप नया बाल रीस्ट्रेंट नहीं ख़रीदना चाहते हैं तो आप स्थानीय काउँसिल से एक बाल रीस्ट्रेंट किराये पर ले सकते हैं।
  • यदि किसी पुराने (सैकंड हैंड) रीस्ट्रेंट का इतिहास आपको मालूम नहीं है तो उसे काम में न लें, आपकी कार की टक्कर होने के बाद बाल रीस्ट्रेंट्स बदलना अनिवार्य होता है।

बच्चे को व्यस्कों की सीटबेल्ट बाँध कर बिठाना शुरु करना

बच्चे को व्यस्कों की सीटबेल्ट बाँध कर बिठाना शुरु करने से पहले आपको 5 चरणों की यह जाँच करनी चाहिए:

  1. क्या बच्चा, सीट पर अपनी पीठ टिकाकर आराम से सीधा बैठ सकता है।
  2. क्या उनके घुटने सीट के कुशन के आगे वाले किनारे पर आराम से मुड़े हुए हैं।
  3. क्या कँधे के ऊपर से बेल्ट उनके कँधे के मध्य के ऊपर से होकर जा रही है।
  4. क्या सीट बेल्ट का निचला गोदी वाला भाग उनकी जाँघों के ऊपर से होकर जा रहा है।
  5. क्या वह यात्रा पूरी होने तक इस स्थिति में बैठा रह सकता है।

बाल रीस्ट्रेंट्स के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें