आर्टिफिश्यल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर का उपयोग करना

ये कैमरे चित्रों को फिल्टर करने और चालक द्वारा मोबाइल फ़ोन के संभावित उपयोग, या चालक तथा आगे की सीट पर बैठे यात्री के सीटबेल्ट नहीं बाँधने का पता लगाने के लिए आर्टिफिश्यल इंटेलिजेंस (AI) सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं।

यह (AI) तकनीक इसके द्वारा लिए जाने वाले चित्रों की स्वतः समीक्षा करती है। यदि इसे कोई संभावित उल्लंघन नहीं दिखता है, तो यह उस चित्र को अस्वीकार कर देती है।

यदि AI को यह पता चलता है कि कोई चालक शायद एक पोर्टेबल डिवाइस का उपयोग कर रहा है या किसी चालक ने संभवतः सीटबेल्ट नहीं बाँध रखी है तो ये उस चित्र पर आगे और समीक्षा के लिए निशान लगा देता है। इसके बाद जिन चित्रों में संभावित उल्लंघन होने की संभावना होती है उनकी किसी योग्यता-प्राप्त स्वतंत्र अधिकारी द्वारा जाँच और पुष्टि की जाती है।

वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन को ग़ैर-क़ानूनी रूप से काम में लेने से एक गंभीर दुर्घटना में शामिल होने का ख़तरा बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है। यह अनुमान लगाया गया है कि ये नए कैमरे प्रति वर्ष ऐसी 95 दुर्घटनाओं को रोक देंगे जिनमें लोग हताहत होते हैं।

ये कैमरे कैसे काम करते हैं इस बारे में और अधिक जानने के लिए, न्याय विभाग (Department of Justice) की वेबसाइट पर जाएँ, कैमरे जीवन बचाते हैं।

आपकी निजता

इन चित्रों का प्रयोग करके लोगों की पहचान नहीं की जाती है क्योंकि ये कैमरे बायोमैटिक डाटा को कैप्चर या इसका विश्लेषण नहीं करते हैं। यह सॉफ्टेयर चालक के चारों तरफ की जगह को अपने-आप काट-छाँट और धुँधला कर देता है।

सरकार चालकों और यात्रियों की निजता की सुरक्षा को महत्व देती है और विक्टोरियाई सूचना आयुक्त (Victorian Information Commissioner) के कार्यालय से सहयोग करना जारी रखेगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ये कैमरे निजता से संबंधित कर्तव्यों का पालन करते हुए काम करें।