वाहन चलाते समय ध्यान केन्द्रित न रखना ख़तरनाक क्यों होता है
- वाहन चलाते समय ध्यान केन्द्रित न रखने से:
- आपके पास प्रतिक्रिया करने के लिए समय कम रह जाता है।
- लगातार समान गति बनाए रखना कठिन हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप अनुचित समय पर वाहन की गति कम या अधिक हो जाती है।
- आप अपनी लेन से बाहर निकल जाते हैं या सड़क से हट जाते हैं।
- आपको यातायात बत्तियों में हुए बदलाव नज़र नहीं आते, या तो आप बत्ती हरी होने के बाद भी वहीं खड़े रहते हैं या जब बत्ती लाल हुई ही होती है, तब आप रुकते नहीं हैं।
- आप पैदल चलने वालों, साइकल या मोटरसाइकल चला रहे लोगों को देख नहीं पाते।
- आप अपने आगे धीमे होते वाहन नहीं देख पाते जिससे आगे और पीछे के वाहनों के भिड़ने का ख़तरा बढ़ जाता है।