अपने फ़ोन पर 'Do Not Disturb' सेटिंग कैसे चालू करें

वाहन चलाते समय अपने फ़ोन पर 'Do Not Disturb' सेटिंग चालू करें और बार-बार फ़ोन देखने का प्रलोभन ख़त्म करें।

वाहन चलाते समय अपने फ़ोन पर 'Do Not Disturb' सेटिंग चालू करें ताकि यदि लोग आपसे संपर्क करने का प्रयास करें, तो आप उन्हें बता सकें कि आप वाहन चला रहे हैं। आप अपने गंतव्य (डेस्टीनेशन) पर पहुँचने के बाद उत्तर दे सकते हैं। आप अपना निजी 'Do Not Disturb' संदेश बना सकते हैं और उसे सैट अप कर सकते हैं ताकि किसी आपात-स्थिति में आपके 'मनपसंद' (favourite)' संपर्कों के कॉल आप तक पहुँच सकें।